दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार द्वारा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों के दृष्टिगत मंगलवार को जनपद आजमगढ़ का भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी आजमगढ़ में निर्वाचन संबन्धी ड्यूटी हेतु आगमन करने वाले अर्द्धसैनिक बलों/पुलिसकर्मयों के ठहरने हेतु चिन्हित क्रॉस वैली इंटरनेशनल स्कूल, केसरी पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीआईजी ने कहा कि चुनाव और पर्वों को शांति पूर्वक निपटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स आएगी। फोर्स और अधिकारियों को रहने के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *