

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कांवड़ यात्रा शुरू होने में भले ही अभी समय है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। सरकार जहां कांवड़ यात्रा के मार्ग को दुरूस्त करवा रहा है। वहीं पुलिस विभाग यात्रा के दौरान भक्तों को सुरक्षा से जुड़ी होने वाली दिक्कतों के लिए भ्रमण कर जायजा ले रही है। साथ उसे तत्काल दूर करने का उपाय ढूंढ रही है। इसक्रम में उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय साहनी मातहतों के साथ कांवड़ यात्रा-2024 को जनपद सहारनपुर में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पड़े इसके दृष्टिगत भ्रमण कर निरीक्षण किए।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। 25 जून डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान शिव चौक, रामपुर चौराहा आदि कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने कांवड़ यात्रियों के लिए की गयी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, कांवड मार्ग पर लगे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड को चेक किया।
डीआईजी अजय साहनी ने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने, डायवर्जन प्लान को कड़ाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा कांवड़ियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
