

शांतिपूर्वक पर्वों को संपन्न कराने के लिए पुलिस हुई सख्त
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा अगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में समस्त राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिस अधिकारी (थाना प्रभारियों) के साथ की गयी। जिसको पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी जनपद आजमगढ़ के साथ त्यौहारों दुर्गा पूजा, दशहरा व अन्य आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी और जनपद में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।
तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी जनपद आजमगढ़ के साथ शारदा तिराहा थाना कोतवाली से नया पुल सिधारी होते हुये थाना सिधारी अन्तर्गत मूर्ति विसर्जन स्थल तक पैदल गस्त किये।
