
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
रौनापार थाना परिसर में स्थित महिला दरोगा के आवास में थाने पर तैनात एक दीवान बिना इजाजत के ही घुस गया। महिला दरोगा द्वारा इसकी शिकायत एसपी से की गई। एसपी हेमराज मीना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दीवान को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगा है।
रौनापार थाने में तैनात महिला दरोगा थाना परिसर में ही बने आवास में रहती हैं। रविवार को वह अपने आवास पर थीं। इसी बीच थाने पर तैनात दीवान राजेश यादव उनके कमरे में घुस गया। महिला दरोगा ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। शिकायत पत्र मिलने पर एसपी ने सीओ सगड़ी को इस मामले की जांच सौंपी है। वहीं आरोपी दीवान को कार्यों में लापरवाही के आरोप में एसपी ने आरोपी राजेश यादव को निलंबित कर दिया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजेश यादव को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और जन मानस में अच्छी छवि न होने के कारण एसपी हेमराज मीना ने निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई के लिए सीओ सगड़ी को जांच का निर्देश दिया गया है। महिला दरोगा के कमरे में घुसने के मामले का भी शिकायत पत्र मिला है। जिसकी जांच सीओ सगड़ी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
