दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देवगांव कोतवाली पुलिस काफी सर्तकता बरत रही है। सघन तलाशी अभियान का परिणाम रहा कि पुलिस अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। इसके यहां से अवैध असलहा, असलहा बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्र मय हमराह को सूचना मिली कि ग्राम शेखपुर बछौली स्थित सड़क के किनारे कुछ दूरी पर पप्पू बरनवाल का अर्धनिर्मित मकान है। जिसके पीछे एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहा है। उनके पास बने बनाये कुछ असलहे भी हैं। जिनका खरीद फरोख्त कर धनार्जन करता है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम योगेन्द्र उर्फ जोगी पुत्र स्व. गिरधारी राम उम्र 33 वर्ष निवासी रतौरी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया। उसके कब्जे से अवैध असलहा और असलहा बनाने के तमाम उपकरण आदि बरामद हुए। एसपी के मुताबिक पकड़े गये व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मैं तमंचे बनाने और बेचने का कार्य कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *