दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली पुलिस सोमवार को हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को लहुवा खुर्द गांव से गिरफ्तार कृ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजवा दिया।
कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा के मुताबिक 17 जून को वादी मुकदमा प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र स्व. हरि प्रसाद वर्मा निवासी लहुआ खुर्द थाना देवगांव ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी शौकत पुत्र शाह मोहम्मद, 2.रुकसाना पत्नी सलीम 3. शमीम और 4.सितारुन पत्नी अमीर सभी देवगांव कोतवाली के लहुवां खुर्द गांव के निवासी हैं। यह लोग विपक्षी के घर की बाउन्ड्री को तोड़ दिए। मना करने पर अभियुक्त समीम द्वारा ललकारते हुए सभी अभियुक्तों के साथ जान मारने की नियत से गला दबाने लगा। जिसमे शोर सुनकर जब वादी व उसका लड़का- लड़की द्वारा शोर मचाना जिससे घर में घुस कर मारना पीटना तथा ईट पत्थर चलाना, घर में लगा सीसीटीबी, कार व मोटरसाईकिल तोड़कर क्षतिग्रस्त कर नुकसान कर देना। घर के जानवारों को मारना पीटना। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो जाने तथा जाते समय गाली गलौज व धमकी देना व दीवार व गेट गिरा दिए। पुलिस तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

गिरफ्तारी का विवरण-
कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक सुल्तान सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शौकत पुत्र शाह मोहम्मद, रुकसाना पत्नी सलीम निवासी लहुवां खुर्द थाना देवगांव आजमगढ़ व शमीम पुत्र शेख छेदी, सितारुन पत्नी अमीर निवासीगण लहुवां कला थाना देवगांव को अभियुक्त शौकत के घर से कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 13.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *