
लेखपाल, कानूनगो का चक्कर काट परेशान हो गया किसान, डीएम से किया शिकायत
रिश्वत लेने का वीडियो देखकर अवाक रह गये सभी अधिकारी, कार्रवाई का निर्देश
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
देवरिया कांड के बाद एक्शन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीनी विवादों का निस्तारण इमानदारी और गुणवत्ता पूर्वक करने का आदेश दिया है। लेकिन सीएम के इस फरमान का राजस्वकर्मियों पर कोई नहीं पड़ रहा। यही कारण है की बूढ़नपुर तहसील में तैनात कानूनगो चार हजार की रिश्वत लेने के बावजूद जमीन की पैमाइश नहीं किए।
लेखपाल, तहसीलदार, कानूनगो से परेशान किसान ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी सभाजीत यावद शनिवार को बूढ़नपुर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवसर के अवसर पर मौजूद जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के समक्ष प्रस्तुत हुआ। उसने शिकायती पत्र देते हुए कानूनगो रामनयन यादव पर पैमाइश के एवज में चार हजार की रिश्वत देने का आरोप लगाया। साथ ही रुपये लेते समय का विडियो दिखाया। जिसमें सारी हकीकत साफ दिखने पर डीएम काफी नाराज हुए और दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रेम चन्द्र मौर्या, तहसीलदार शैलेश कुमार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
