दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र में आज सोमवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नमस्ते निजामाबाद अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की बैठकों का दौर लगातार जारी है। सोमवार को बेगापुर आईमा, मोहनपुर और मुकुंदपुर में बैठक आयोजित की गईं। बैठक के दौरान लोगों के समर्थन पत्र भी भरे गए।
बैठक के बाद निजामाबाद विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनिल यादव ने बताया कि बेगापुर आईमा में दर्जनों परिवार ऐसे हैं, जो अत्यंत गरीब हैं और आवास योजना के पात्र हैं, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते उन्हें अब तक आवास नहीं मिला है। सिर्फ इतना ही नहीं, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी ये परिवार वंचित हैं।
अनिल यादव ने आरोप लगाया कि दलित समाज के प्रति अधिकारियों में भेदभाव और नफरत की भावना के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मुकुंदपुर के गद्दीपुर गांव में हुई बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आने-जाने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अनिल यादव ने कहा कि यदि प्रशासन और उसके अधिकारी आवास, शौचालय जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में भेदभाव करेंगे, तो घेराव और विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, दोषी अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी।
इस अवसर पर केदार नाथ मौर्य, रामकुमार यादव, अनिल मौर्य, संध्या, अतुल, सरिता, प्रमिला, अरविंद, अंगद, मिठाई लाल, विकास यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *