दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निज़ामाबाद क्षेत्र की तेरह जर्जर सड़कों और सीवर लाइन के निर्माण के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन के नेताओं ने निज़ामाबाद तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में पहुंची जमालपुर मुसहर बस्ती की महिलाओं ने सालों पुराने आवासीय पट्टे पर कब्ज़ा कराने की मांग किए।
प्रदर्शनकारियों ने निज़ामाबाद की जर्जर सड़कों का निर्माण कराओ, सड़कों का निर्माण क्यों नहीं जवाब दो, जमालपुर के मुसहर समाज के पट्टों पर कब्ज़ा कराओ, जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा, लड़ेंगे जीतेंगे जैसे नारे लगाए गए।
सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव और पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई हैं।
सोशलिस्ट किसान सभा, पूर्वांचल किसान यूनियन, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम), खेती किसानी बचाओ अभियान द्वारा निज़ामाबाद के त्रिमुहानी से शेरपुर तिराहा निज़ामाबाद, लाहीडीह, यादव बाज़ार, फुटहिया गोदाम, कौड़िया, मुड़ियार होते हुए माहुल, मुड़ियार से ऊटमां, शीतला मंदिर से कुंवर नदी, खपड़ा गांव से मुस्लिम पट्टी, लाहीडीह से निआऊज, खुटिया गांव से बनकट, श्रीनगर गांव से डोडोपुर तक की सड़कों के निर्माण की मांग की गई। लाहीडीह, मुड़ियार और मस्जीदिया में सीवर लाइन की भी मांग की गई। सड़क बनवाने की मांग के साथ बड़ी संख्या में त्रिमुहानी, कौड़िया और जमालपुर गांव से ग्रामीण निज़ामाबाद तहसील मुख्यालय पहुंचे।
किसान संगठनों के प्रदर्शन में एनएपीएम के राज शेखर, सोशलिस्ट किसान सभा प्रभारी निज़ामाबाद श्याम सुंदर मौर्या, कामरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय, सोशलिस्ट किसान सभा प्रभारी सगड़ी से नंदलाल यादव, साहबदीन, सुलतान, चन्द्रशेखर मौर्या, सर्वेश शर्मा, प्रियांश मौर्या, जंगल देव, अभिषेक सोनी, इसरावती, नीतू, पिंकी, रामसूरत मौर्या, मेल्हू वनवासी, दुधई, चितई, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *