महाविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रदर्शन कर कुलपति को सौंपा मांग पत्र

मांगों पर कुलपति ने प्रदान की अपनी सहमति

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर एसजेड अली जिम्मी के तत्वाधान में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति को बुधवार को डीएवी महाविद्यालय में छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
कुलपति को दिए गए मांग पत्र में एक वर्ष से ज्यादा से लंबित पीएचडी की प्रक्रिया को अविलंब प्रारंभ किए जाने, मूल्यांकन के लिए दो वर्ष के अनुभव को समाप्त किए जाने, प्रेक्टिकल के लिए अधिकतम एक वर्ष का अनुभव निर्धारित किए जाने की मांग की गई व माइनर विषय के सेलेबस को स्पष्ट किए जाने तथा खाद्य पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा, प्राथमिक उपचार जैसे विषय में लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए है, जिसे छात्र हित में रखते हुए उचित कार्यवाही की मांग की गई, इसके अलावा विद्या परिषद में प्राध्यापको को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने, विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के कक्ष निरीक्षको की डयूटी का भुगतान अविलंब किए जाने का मांग पत्र सौंपा गया। जिस पर कुलपति ने सहमति प्रदान की है। इस अवसर पर महामंत्री प्रोफेसर इंद्रजीत, उपाध्यक्ष डा. गिरजेश कुमार यादव, डा. रितेश यादव, डा. जयराम यादव, डा. अमरजीत, डा. विरेंद्र कुमार सहित अनेकों प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *