दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
श्री श्री 108 उमाशंकर महराज द्वारा श्री राम पद यात्रा निज आश्रम, श्री दुर्गा जी सेवा ट्रस्ट शक्तिपीठ ग्राम-बेदिया, पोस्ट-हड़ौरा, निकट रासेपुर आजमगढ़ से प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होकर चिरैयाकोट, मन्दे, सेमा, जहानागंज, समेदा, इटौरा, छतवारा, सिधारी नरौली तिरंगा चौराहा से गिरजाधर होते हुए सिविल लाइन घण्टाघर पंचदेव मन्दिर स्थल पर पधारे। इनका स्थानीय समाज सेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में प्रमुख रूप से रामलगन विश्वकर्मा, विजय कुमार जोशी, राकेश प्रजापति, अशोक निषाद, रासमुझ इत्यादि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
गुरु अमरनाथ महराज ने शंखनाद द्वारा पद यात्रा को सफल बनाने के लिए आर्शिवाद प्रदान किया।
श्रीराम पद यात्रा क्रामिक रूप से आगे बढ़ाते हुए रोडवेज बाईपास होते हुए करतालपुर तिराहा से भंवरनाथ मन्दिर पर पद यात्रा का जत्था पहुॅचा। जहॉ पर भव्य स्वागत, कलाकारो द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान अन्य कार्यक्रमों के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। महाराज जी प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद गुरु अमरेश्वर नाथ महराज ने बताया कि उमाशंकर महराज जी मौन राम नाम मनन करते हुए पद यात्रा कर रहे हैं।
उन्होने बताया कि इनका मूल उद्देश्य काशी (वाराणसी), अयोध्या, मथुरा की तर्ज पर आजमगढ़ जैसी देव भूमि, दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय एवं चन्द्रमा ऋषि धाम एवं पल्हना देवी स्थान, भैरोबाबा धाम जैसे धर्म स्थल का जीर्णोद्धार कर तीर्थ स्थल, पर्यटन स्थल में विकसित किया जाय। भंवरनाथ धाम पर 501 दीपक जलाया गया। श्रीराम पदयात्रा में निम्न लोग सम्मिलित हुए। सूरज मिश्रा, सत्यम सिंह, अमन सिंह, शिवम सिंह, विशाल सिंह, गोलू सिंह, मोनू यादव, विशाल गिरि, लवकुश सिंह, मुकेश पाण्डेय, कुलदीप गिरी, पंकज सैनी, मुकेश यादव, आशु सिंह, सन्नी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *