
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सठियांव ब्लाक के सोनपार गांव के जिम्मेदार नागरिकों ने मंगलवार को मंडलायुक्त से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप है कि सरकार की तरफ से गांव के विकास के लिए जो भी सरकारी बजट आता है। उस पर डांका डालते हुए ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी हजम कर जाते हैं। लोगों ने किसी सक्षम आधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किए हैं।
गांव के जितेंद्र पाठक, सुदामा मौर्य, फूलचंद, गनेश, पूनम, कुसुम आदि ने आरोप लगाया कि गांव में फर्जी तरीके से जाब कार्ड बनाकर पैसा ले रहे हैं। गांव में तमाम अपात्रों को सरकारी आवास शौचालय आदि दिलवाए और जो रुपये मिले उसे आपस में बांट लिए। सरकारी धन का गोलमाल करके ही प्रधान और सेक्रेटरी अपना काला साम्राज्य खड़ा कर लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंडलायुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
