रिटायरमेंट से एक दिन पूर्व हुई इस कार्रवाई से मचा है हड़कंप

रिपोर्टः अरुण यादव

दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्राल को ड्रग्स केस में रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। रिटायरमेंट के ठीक एक दिन पूर्व हुई इस कार्रवाई से महकमें में हड़कंप मचा है।
संजय कुमार द्राल दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर उनकी तैनाती थी। उन्हें 31 दिसंबर 2023 को रिटायर होना था। उससे पहले ही उनकी खिलाफ चल रही जांच को विजलेंस विभाग की टीम ने पूरी कर यह रिपोर्ट सौंपा। जिसमें एसीपी संजय दोषी करार दिए गये हैं। ऐसे में उन्हें सेवानिवृत्ति के ठीक एक दिन पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया गया। अंदेशा है संजय के जरिए पुलिस ड्रग्स रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंच सकती है। इन सभी तख्यों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कयी चौकाने वाले तथ्यों का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *