दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र के रावतमऊ गांव निवासी स्व. लालचंद यादव उर्फ बाबू जी की शनिवार को दूसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव में मनाई गयी।
वक्ताओं ने बताया कि बाबू जी का राजनितिक कद बहुत ही बड़ा था। वह हमेशा लोगों के सुखदुख में न केवल शामिल होते थे, बल्कि आर्थिक मदद करके भी सहयोग करते थे। इनके सहयोग से तमाम लोग मौजूदा समय में राजनितिक बुलंदियों पर हैं। वक्ताओं ने कहा बाबू जी पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। नेता जी बाबू जी को विधायक बनाना चाहते थे, इसलिए उन्हें पार्टी की तरफ से मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायकी का टिकट दिए थे, लेकिन बाबू जी की सोच थी कि युवाओं को मौका मिले, इसलिए उन्होने मुलायम सिंह यादव के उस आफर को ठुकरा दिया था। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जी अपना जीवन समाजसेवा में लगा दिए। आज उनके ही आर्शीवाद से उनका परिवार भी बुलंदियों पर है।
इस अवसर पर मुबारकपुर विधानसभा के विधायक अखिलेश यादव, चिरैयाकोट नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रताप यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, लालचंद यादव उर्फ बाबूजी के पुत्र अखिलेश यादव, एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर अरुण यादव, स्वदेश मल्टी रिचार्ज कंपनी के एमडी आशुतोष दुबे, फॉर्चून कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ज्ञान प्रताप सिंह, विपिन राय, संजय यादव, पिंटू यादव, पूर्व छात्र संघ नेता विपिन सिंह, डब्लू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन गाकर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *