दैनिक भारत न्यूज

लाटघाट।
रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मुकबधिर युवती को अगवा करके गैंगरेप किया गया। युवती नग्न अवस्था में बेहोशी हाल में पड़ी थी। दूसरे दिन गांव वालों के जरिए घर वालों को जानकारी हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराए। घटना के संबंध में थाने में रौनापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। पुलिस अपने स्तर से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
घर वाल़ो के मुताबिक मुकबधिर युवती 27 मार्च 2024 को सायं 5 बजे घर के पास मौजूद थी। मोटर साइकिल से आए युवक उसे अपने साथ लेकर चले गए। एकांत में उसके साथ गैंगरेप किए। देर रात उसको गांव के शिवान में छोड़कर चले गए। रात में वह बेहोशी हालत में पड़ी थी। सुबह लोगों के जरिए घर वालों को जानकारी हुई। घर वालों के मुताबिक युवती के शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। बाजार से कपड़ा खरीदकर उसके शरीर को ढंका गया।
इस संबंध में एसओ रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *