दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
स्थानिय थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग का शव सोमवार को गांगेपुर गांव के सिवान स्थित ट्यूबवेल के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हरखपुर गांव निवासी राम उग्रह चौहान (65) सोमवार सुबह करीब दस बजे घर से निकलकर अपने ट्यूबवेल पर गए थे। दोपहर तक घर न लौटने पर परिजन उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर अंदर उनका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *