दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलियां गांव के बीचो-बीच स्थित बाजरे के खेत में सोमवार की सुबह एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना और ग्रामीण एसपी चिराग जैन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किए।
अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलिया गांव निवासी सुमन यादव (21) पुत्री मिठाई यादव का घर से सौ मीटर दूर गांव के बीचोबीच बाजरे के खेत में शव मिला है। शव मिलने की ख़बर सुनते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। रक्षाबंधन पर्व में गांव मातम में बदल गया। ग्रामीणों ने अहरौला थाना को सुचना दी। मौके पर अहरौला थाना की पुलिस घटना पर पहुंच गईं। युवती का शव बाजरे के खेत में जमीन पर पड़ा हुआ था। गले में टुपट्टे का फंदा पड़ा था। मौके पर फेरेंसिक टीम को शव  वाले स्थान से 50 मीटर दूर सड़क पर युवती के मोबाइल का टूटा हुआ कवर ग्लास और उससे जुड़े हुए कुछ साक्ष्य टीम को मिले है। ग्रामीणों ने हत्या के पहले दुष्कर्म की आशंका जताई है। इस तरह की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कहा कि हर ऐंगल से पुलिस जांच कर रही है। टीमें लगाई गई हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के खुलासे में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *