
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
ब्लॉक मोहम्मदपुर का ऐसा गांव जो विकास से कोसों दूर है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान का यह गांव है। यहां पर विकास के कार्य और गांव के विकास किस प्रकार प्रगति कर रहा है। इसके लिए गांव आना होगा।
बता दें कि दयालपुर गांव जिसको टप्पा दयालपुर के नाम से भी जाना जाता है। यह गांव कभी काफी अच्छा था। समय के थपेड़ों ने इस गांव को बद से बत्तर बना दिया। चौहान बाहुल्य क्षेत्र इस गांव में लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी चौहान बिरादरी की है। इस गांव के मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के अवधेश सिंह चौहान हैं ,
ज्यादातर प्रधानी भी इस गांव के चौहान बिरादरी के लोगों के द्वारा ही की गई है। प्रधानी बदली लेकर विकास के नाम पर यह गांव पूरी तरह से अछूता है। काफी समय बाद तो यहां पर मंडल अध्यक्ष के गांव में बिजली लगी है। इस गांव में कई पुरवे हैं, लेकिन सड़के, नालियां, पोखरों की साफ सफाई नालों की साफ सफाई, जैसे कार्य इस गांव में नहीं हो पाते हैं। उच्च अधिकारियों के लिए कुछ लोगों ने कहा कि उच्च अधिकारी अगर एक बार इस गांव का दौरा कर लेते तो इस गांव की वास्तविकता उनको पता चल जाती है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान इस गांव की तरफ आकृष्ट कराया है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस गांव में चौहान वोट बैंक काफी महत्व रखता है। हम लोगों के प्रमुख नेता दारा सिंह चौहान का विद्यालय भी इसी गांव से सटा हुआ है। लेकिन इस पर इतनी बार पदों पर रहते हुए भी इनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि गांव में कई महीनो से उखाड़ कर रखा गया है। खड़ंजा अब बरसात आने वाली है लोगों का आवागमन हो सकता है। गांव में जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है।
