दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर के मध्य में स्थित श्री बिहारी जी मंदिर योग कक्षा में 12 अप्रैल को बैठक हुई। जिसमें आगामी 26, 27 अप्रैल 2025 को होने वाले जिला योगासन चैंपियनशीप को सफल बनाने की रणनीति बनाई गयी। साथ ही कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गयी।
बैठक में मौजूद जिला कोऑर्डिनेटर रमाकांत वर्मा (प्रबंध:-प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज) के मार्गदर्शन में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आजमगढ़ के पदाधिकारीगणों ने अपना विचार रखा। साथ ही तहसील स्तर पर योगासन चैंपियनशिप की घोषणा की गयी।
घोषित तिथि के अनुसार दिनांक 16 अप्रैल 2025 को तहसील- मेहनगर,स्थान: शाहिद शिव शंकर इंटर कॉलेज कम्हरिया आजमगढ़ में होना सुनिश्चित किया गया है।
मेहनगर तहसील कंपटीशन के प्रभारी-राजेश सिंह, कंपटीशन मैनेजर- मुमताज अहमद, तथा तहसील- बुढ़नपुर में जिला पैरा योगासन चैंपियनशीप प्रभारी- शम्भू दयाल, कंपटीशन मैनेजर- दीवान गौहर, स्थान:-समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया आजमगढ़ में होना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में तहसील – फूलपुर में DYSA प्रभारी विनय यादव,योगासन कंपटीशन प्रभारी- गुलाब अग्रहरि, कंपटीशन मैनेजर- आशुतोष त्रिपाठी, कोच नीरज गोंड ,कोच योद्धा गौतम,
स्थान:- कैफी आज़मी स्पोर्ट्स अकैडमी, फूलपुर – आजमगढ़।
जबकि कंपटीशन दिनांक:- 18 अप्रैल 2025 को सुनिश्चित किया गया है। जिसमें तहसील सगड़ी में “कंपोजिट विद्यालय देवरा तुर्क चारा” ब्लाक महाराजगंज आजमगढ़ में कंपटीशन प्रभारी अर्चना सिंह के नेतृत्व में योगासन प्रतियोगिता होगा तथा तहसील फूलपुर में सामान्य प्रतियोगिता के साथ पैरा योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 18 अप्रैल 2025 को विनय यादव “टेक्निकल ऑफिशियल”के नेतृत्व में राम प्रीति सत्येंद्र कुमार बालिका इंटर कॉलेज पवई आजमगढ़ में आयोजन करने का सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया है। योगासन खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग, बालिका वर्ग पार्टिसिपेट करने के लिए प्रतिभागी जिला सचिव अशोक कुमार गुप्ता 7905298001के फोन पर संपर्क कर सकते हैं “। इस बैठक में लौटू , अनंत, रश्मि,अशोक , इंद्रजीत, मनमोहन, रजत, कुलदीप, दीनदयाल, व सीनियर प्लेयर, कैप्टन, कोच सब लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *