
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़
जिले के निजामाबाद कस्बे में स्थित प्रसिध्द शीतला माता के मंदिर प्रांगण में गुरुवार को नवरात्री के पहले दिन सुबह चार बजे भोर से ही माता का दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी। चारो तरफ जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया था। मन्दिर परिसर को आकर्षक लाईटों से सजाया गया है। यहां सुबह से ही मन्दिर में लगी सैकड़ों दुकानें माला, फूल, चुनरी, नारियल आदि सामानों से सजी हुई है और देश के कोने कोने से लोग मन्दिर परिसर में आकर के अपने परिवार के साथ पहुंच कर अपने छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार करवा रहे थे। सुबह से ही लोग मन्दिर के धर्मशाला में हलवा पूड़ी बनाकर मंदिर में शीतला माता को चढ़ा रहे थे।सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजामाबाद थाना से भारी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस लोगों को कतारों में खड़े होकर मन्दिर परिसर में दर्शन के लिए भेज रहे थे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे ड्रेस में महिला कांस्टेबल मंदिर परिसर में महिलाओं की अलग से लाइन लगवाकर दर्शन पूजन करने में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही थी। निजामाबाद थाना की पुलिस रोड पर आने जाने वालों के सुरक्षा व्यवस्था के लिए चक्रमण कर रही थी।
