
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। तहसीलों व थानों पर बैठ कर भाजपा के नेता चला रहे हैं। धान की रोपाई के समय किसानों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नहरों में पानी नहीं आया, विद्युत की भारी कटौती के कारण धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।
भाजपा चुनाव हारने के बाद बदले की भावना से कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।
विकास कार्य ठप पड़े हैं।जातिवाद का नंगा नाच हो रहा है। पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों को अनायास फर्जी मुकदमों में फसाया जा रहा है। सपा इसको बर्दाश्त नहीं करेगी।
पार्टी ने घोषित किया कार्यक्रमों तिथिः
जिला अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी दिनांक 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्रा जी की पुण्यतिथि।
-7 अगस्त को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का नेहरू हाल में स्वागत किया जाएगा। -9 अगस्त को “अगस्त क्रांति दिवस”कार्यक्रम पूरे जिले में मनाया जाएगा। -10 अगस्त को पूर्व सांसद- स्व.फूलन देवी की जयंती, -14 अगस्त को “संविधान मान स्तंभ”। -17 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद आगमन होगा।
इनकी रही मौजूदगीः
सपा की बैठक में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष-विजय यादव, बर्मन यादव, विवेक सिंह, सुशील आनंद, अजीत कुमार राव, रविंद्र कुमार एडवोकेट, शिवसागर यादव, राजेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष- सोभनाथ यादव, राज नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
