दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन एवं एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में यातायात माह–2025 के अवसर पर आजमगढ़ जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी के तहत आजमगढ़ में पहली बार किसी चौराहे (अग्रसेन चौक) पर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कार्य कराया गया है, ताकि पैदल चलने वाले नागरिक सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकें और यातायात व्यवस्था अधिक अनुशासित हो सके।
पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया की जनपद के सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं कट पॉइंट्स पर अन्तरविभागीय समन्वय (पुलिस, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, यातायात पुलिस) स्थापित करते हुए यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत जेब्रा लाइन व जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कराया जाएगा।
यह पहल न केवल आजमगढ़ को सुरक्षित यातायात की दिशा में आगे बढ़ाएगी, बल्कि नागरिकों में “सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें” की भावना को भी प्रबल करेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा
*“बदल रहा है आजमगढ़, बदल रहा है जमाना —*
*इस ट्रैफिक माह में राहगीर का है सुरक्षित जाना।”*

*प्रमुख उद्देश्य :-*

01. पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
02. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना।
03. नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना।
04. जनपद को सेफ ट्रैफिक मॉडल डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करना।

एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में यातायात माह–2025 के दौरान सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में जनपद के सभी प्रमुख मार्गों पर जेब्रा लाइन, संकेतक बोर्ड एवं डिवाइडर लाइनिंग कार्य कराए जाएंगे ताकि नागरिकों को एक अनुशासित एवं सुरक्षित यातायात वातावरण प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *