सिपाही ने कहा कि यह रुपये ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारी लेते हैं

मामला संज्ञान में आने पर एसओ गंभीरपुर ने रुपये वापस कराया

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी अभय चौहान पुत्र प्रेम कुमार चौहान ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आवेदन के उपरांत पासपोर्ट ऑफिस वाराणसी से 8 नवंबर को जाकर वेरिफिकेशन करवा कर वापस आया। शनिवार को गंभीरपुर थाने पर तैनात सिपाही अतुल मिश्रा अपने साथी के साथ अभय चौहान के घर पहुंच कर पासपोर्ट रिपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर ₹2200 ले लिए। पीड़ित ने जब पूछा तो बताया कि ऊपर तक सबको देना पड़ता है। जानकारी होने पर कांस्टेबल अतुल मिश्रा से पूछने पर सीधे ना में जवाब दिए। इस बात की सूचना फौरन थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को दिया। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और पीड़ित का पैसा वापस दिलाने का भी भरोसा दिया। दबाव बढ़ने पर कॉन्स्टेबल ने तत्काल पैसा पीड़ित के नंबर पर गूगल पे यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से ऑनलाइन खाते में वापस कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का पूरा प्रयास जिले से भ्रष्टाचार समाप्त करने का है। इसके लिए एसपी की तरफ से भ्रष्टाचार से जुड़ी सूचनाओं के लिए गोपनीय नंबर जारी किया गया है। बावजूद इसके भ्रष्टाचार पर किस तरह से फलपुल रहा है। अनुमान लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *