दैनिक भारत न्यूज

निजामाबाद।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनने पर निजामाबाद में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नदीम खान ने कहा कि भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है।
देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हो गयी। जनता की दी हुई ताकत, जनता की दी हुई आवाज अब सदन में दहाड़ेगी। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनता के हित के लिए सत्तापक्ष से दो दो हाथ करेंगे। उन्होंने कहा राहुल के नेता प्रतिपक्ष बनने से हर दबे कुचले किसान, जवान, छात्र, नौजवान की आवाज़ दबने वाली नहीं है।
इस अवसर पर मोहम्मद नजम शमीम, नदीम खान, मिर्जा बरकत उल्लाह बेग, मोहम्मद असलम, मोहम्मद मिनहाज, मोहम्मद इमरान शेख, जावेद अहमद, मोहम्मद तारीक, अधिवक्ता राम प्रकाश, रवि, जावेद अहमद, आफताब आलम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *