दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आजमगढ़ के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के कंधे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की दोनों सीटों के अलावा पूर्वांचल की अन्य सीटों का भी भार सौंपा है।
धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ शहर के सर्फूद्दीनपुर मुहल्ले में अपना मुख्य चुनाव कार्यालय बनाया है। जिसका गुरुवार को उद्घाटन किया गया। विधि विधान से उद्घाटन होने के बाद धर्मेंद्र यादव ने पत्रकारों को सवाल क जवाब दिया। वैसे तो धर्मेंद्र यादव वही पुराना मुद्दा उठाए, जिसे आमतौर पर पूर्व में भी कयी बार उठा चुके हैं। लेकिन एक सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ईवीएम से मतदान कराने में धांधली की जाती है। ईवीएम से आमजन का भी विश्वास उठ चुका है। सपा भी ईवीएम से चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। पार्टी बहुत पहले से मुद्दा उठा चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं का मानना है कि ईवीएम के जरिए भाजपा के लोग बेइमानी करते हैं। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा झूठ की राजनीत करती है। भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर विफल है। मंहगाई और बेरोजगारी से लोग कराह रहे हैं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री बलराम यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *