
दैनिक भारत न्यूज
लखनऊ।
लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद एनडीए की भले ही सरकार गठित हो रही है, लेकिन यूपी में आए परिणाम से हर कोई अचंभित है। साथ ही इस चुनाव से सीख लेते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब तेजी से कामकाज शुरू कर दिए हैं।
इसीक्रम में शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई थी। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित इस बैठक में सीएम सभी मंत्रियों से उनके कामकाज की जानकारी लेंगे। लेकिन इस बैठक में सूबे के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक यह दोनों लोग बैठक से नदारद रहे। ऐसे में चर्चाओं का माहौल गरम है। लोग कयास लगाने में जुट गये हैं कि आखिर किस वजह से मुख्यमंत्री की बैठक से उनके दोनों डिप्टी सीएम बैठक में मौजूद नहीं हैं।
