
दैनिक भारत न्यूज
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी है। प्रधानमंत्री के 400 पार के दावों को साकार करने में जुट गयी है। हरियाणा प्रदेश में हुए उथल पुथल और यूपी में नये मंत्रियों को मंत्रालय देने का क्रम कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है। मामला चाहे जो भी हो, लेकिन नये मंत्री अपने मंत्रिमंडल को लेकर काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। समर्थकों में भी काफी उत्साह दिख रहा है।
मंगलवार को यूपी में जिन चार प्रमुख मंत्रियों को मंत्रालय दिया गया है। उसमें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दारा सिंह चौहान को कारागार, सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, अनिल कुमार को
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, धर्मवीर प्रजापति को नागरिक सुरक्षा
एवं होमगार्ड विभाग दिया गया है। पूर्व की सरकार में मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर खिंचतान की वजह से अपने मंत्रालय से इस्तिफा दे दिए थे, बल्कि गठबंधन भी तोड़ लिए थे, लेकिन पुनः भाजपा से करार होने के बाद उन्हे यह सम्मान दिया गया है। उधर मंगलवार को हरियाणा में मुख्यमंत्री को बदल दिया गया है। लोग इसके अपने अपने तरीके से मायने निकाल रहे हैं।
