दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बेहद गर्मी तथा लू के मद्देनजर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता 7 जून तक न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। हालांकि अति आवश्यक मामले जैसे जमानत या एक्शन प्लान की फाइलों में काम जारी रहेगा। इस संबंध में दीवानी न्यायालय भाषा संघ की साधारण सभा की आपात बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने तथा संचालन संघ के सह मंत्री राम नारायण राय एडवोकेट ने किया अधिवक्ताओं ने वर्तमान समय में भीषण गर्मी और लू के चलते हो रही परेशानियों के चलते वादकारियों के हित में 7 जून तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि अधिवक्ता आवश्यक मामले जमानत व नये वादों का दाखिला कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *