दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
फूलपुर कोतवाली पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक रविवार की रात करीब दो बजे प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शशिचन्द्र चौधरी मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अहरौला के गैगेंस्टर एक्ट में 50 हजार रुपये का कुख्यात इनामियां, हिस्ट्रीशीटर, डी-34 गैंग का सदस्य शातिर गो-तस्कर अपराधी दिलशाद पुत्र शमसाद उपरोक्त किसी आपराधिक घटना को कारित करने के उद्देश्य से मद्धूपुर कलवारी रोड जाने वाले मार्ग पर कौड़िया प्राइमरी पाठशाला के पास खड़ा है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी फूलपुर मय हमराह कस्बा फूलपुर से प्रस्थान कर मुद्धूपुर कलवारी रोड़ जाने वाली मार्ग कौड़िया प्राइमरी पाठशाला के नजदीक पहुँचे कि एक व्यक्ति कौड़िया प्राइमरी पाठशाला के पास खड़ा दिखायी दिया, जिसके तरफ पुलिस बल आगे बढ़े कि बदमाश पुलिस बल को देखकर बगल की झाड़ी में जाकर छिप गया, बदमाश ने पुलिस बल द्वारा अपने को चारो तरफ से घिरा देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर फायरिंग किया, उक्त बदमाश को पुलिस बल द्वारा पर्याप्त चेतावनी देने के बाद भी बदमाश द्वारा पुनः फायरिंग की गयी जिससे पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के दोनो पैरो के घुटने व घुटने के नीचे गोली लगी है, उपचार हेतु सीएचसी फूलपुर भेजा गया। जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व 03 खोखा कारतूस 0315 बोर, तीन जिन्दा कारतूस .315 बरामद किया गया। घायल बदमाश *दिलशाद पुत्र शमशाद सा. चकशाहकाफी खुरासो थाना फूलपुर है। वह पेशेवर पशु तस्कर है। गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *