
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
लाटघाट।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोहिनुउद्दीनपुर गांव निवासी अली अजहर खान पुत्र स्वर्गीय हसनैन ने बिलरियागंज थाने में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि मेरे ही गांव का हिस्ट्रीशीटर अंसार पुत्र इकबाल , अबूशाद पुत्र मंजूर, अजमल , अकमल पुत्र अंसार, गुफरान पुत्र अल्ताफ पेशेवर अपराधी हैं। उपरोक्त लोग मिलकर गांव क्षेत्र में अपराध कारीत कार्य करते हैं। पूर्व में मेरे द्वारा साल 2020 में थाना बिलरियागंज में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उक्त मुकदमे में सुलह समझौता तथा मुकदमा उठाने हेतु गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
