न्यूज एजेंसी

मुंबई।
जानेमाने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गयी है। सूचना है कि अज्ञात ने पत्र भेजकर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई में जुट गयी है।
बता दें कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कथित तौर पर कई बार धमकी दी जा चुकी है। बीते साल एक्टर के आवास पर गोलीबारी हुई थी। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की गयी। हालांकि कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा।
सलमान के मामले में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई परिवहन विभाग के WhatsApp नंबर पर यह मैसेज आया था। संदेश में सलमाध खान को घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *