
दैनिक भारत न्यूज
लाटघाट।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम राय के घर बुधवार को वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे। वहां कुसुम राय के देवर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सगड़ी तहसील के जोकहरा गांव निवासी डॉ. अनिल राय शिक्षक थे। कुसुम राय उनकी भाभी थीं। अनिल राय का निधन हो गया है। बुधवार को उनकी तेरहवीं थी। जिसमें श्रद्धांजलि देने के लिए दारा सिंह चौहान पहुंचे हुए थे।
जोकहरा गांव में श्रद्धा सुमन अर्पित करने में कैबिनेट मंत्री के साथ ही मनोज राज जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, शिव प्रकाश उपाध्याय, खंड शिक्षाधिकारी अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह, आशीष सिंह, रामाश्रय राय, राजेश राय ,चंद्र प्रकाश राय ,ओम प्रकाश राय , आर पी राय भूमिहार समाज अध्यक्ष आजमगढ़ डॉक्टर लल्लन राय, दिग्विजय गांधी, डॉ राजेंद्र सिंह, सुधाकर भाजपा नेता मधुबन, विजय राय ऊर्फ मुन्ना गाज़ीपुर, आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
