दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सदर तहसील क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी बालिका राय द्वारा गांव में धार्मिक स्थल की जमीन पर किए गये अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग करते हुए एसडीएम से गुहार लगाई थी।
बालिका राय के शिकायती पत्र के मुताबिक गांव में एक धार्मिक स्थल है। उसकी जमीन पर गांव के एक मनबढ़ किस्म के व्यक्ति ने कब्जा किया है। सरकारी हैंडपंप भी उसके कब्जे में हैं। पूजा स्थल की जमीन पर कब्जा करने वाले पूजा पाठ के लिए हैंडपंप से पानी नहीं लेने देते। भद्दी भद्दी गालियां देते हैं। इन लोगों की हरकत की वजह से कोई शांत मन से पूजा नहीं कर सकता। बालिका राय की शिकायत पर एसडीएम सदर ने अधिनस्थों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में गांव के लोग जिवितपुत्रिका की पूजा नहीं कर पाएंगे। गोठ लगना मुश्किल हो जाएगा। इसको लेकर गांव में तनाव भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *