
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों की एक बैठक गुरुवार को एलवल स्थित शिविर कार्यालय में हुई। जिसमें भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की सरकार से मांग की गयी। साथ ही इस पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों की रुप रेखा तैयार की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने किया।
उन्होने कहा कि भगवान परशुराम जी सभी के आराध्य हैं। ऐसे में इनके प्राकट्य दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों ने भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश घोषित किया था। लेकिन वर्तमान सरकार ने भगवान परशुराम जी की जयंती पर पूर्व से घोषित अवकाश को समाप्त कर दिया। जिससे ब्राह्मण समाज मर्माहत है। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया 10 मई दिन शुक्रवार को जनपद के सभी ब्राह्मण संगठनों के साथ सामूहिक रूप से चन्द्रमा ऋषि के आश्रम पर स्थित भगवान परशुराम जी के मन्दिर पर प्रातः 8 बजे से पूजा पाठ एवं यज्ञ हवन के उपरांत प्रसाद वितरण करके भगवान परशुराम जी की जयंती मनायी जायेगी।
अध्यक्ष ने कहा की सभी स्व जातीय बंधुओं से आग्रह किया कि अक्षय तृतीया को सांय काल सभी ब्राह्मण परिवार अपने दरवाजे पर भगवान परशुराम जी के नाम पर पाँच दीप प्रज्जलित करें।
इस अवसर पर महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, विश्व देव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्र, रामाश्रय उपाध्याय, गंगा शंकर मिश्र, गोविन्द दूबे, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सतीश कुमार पाण्डेय, गिरिजा सुवन पाण्डेय,राजन पाण्डेय,आदि उपस्थित थे।
