
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सरकार नकल वीहिन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन आजमगढ़ जिले में सरकारी योजनाओं का माखौल उड़ाया जा रहा है। डीआईओएस कार्यालय में निलंबित बाबू को बोर्ड परीक्षा का भार सौंपे जाने से भाजपा नेताओं में आक्रोश है। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गयी।
भाजपा नेता मृगांक शेखर सिन्हा के लेपरपैड पर डीएम को सौंपे गये पत्र के मुताबिक उमाकांत यादव डीआईओएस कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात थे। उन्हें किसी अनियमितता की वजह से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बावजूद उमाकांत यादव को 18 अक्टूबर 2024 को डीआईओएस की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक उमाकांत यादव को बोर्ड परीक्षा के तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जबकि इस संबंध में डीआईओएस को इस संबंध में पूछने पर उन्होने बताया कि उमाकांत यादव को बोर्ड परीक्षा के चार्ज दिए जाने के संबंध में कोई जानकारी ही नहीं है। ऐसे में भाजपा नेताओं ने डीएम से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए। इस अवसर पर भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, हरबंश मिश्रा, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
