दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रही है। लोक सभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी जनता के सुझावों के आधार पर जन संकल्प पत्र बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत को ध्यान में रखकर चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके लिए जनता के बीच जाकर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2047 तक विकसित भारत अभियान हाथ में लिया है। इस आधार पर ही बीजेपी का विकसित भारत संकल्प पत्र महाअभियान बनाया गया है। सुझावों के लिए जनता के बीच रथ जाएंगे। इसके लिए 4 और 5 मार्च से संकल्प पत्र रथों की शुरुआत की जाएगी। संकल्प यात्रा रथ के साथ सुझाव पेटी भी भेजी जाएगी। इस सुझाव पेटी में प्रपत्र के जरिए जन मानस से सुझाव लिए जाएंगे।सुझाव पेटी में प्रपत्र को भरवाकर डाला जाएगा। इसके साथ ही रथों पर एलईडी भी लगी होगी, जिसमें मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला प्रभारी आजमगढ़ सदर अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय, चंद्रजीत तिवारी, शेर बहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *