दैनिक भारत न्यूज

निजामाबाद, (आजमगढ़ )।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक गुरुवार को अपने गृह जनपद में अपनी निधि से बने 22 गांव के मार्गों का लोकार्पण किया। उन्होने बताया कि 14 और 15 मार्च को आज़मगढ़ के 47 गांव के मुख्य मार्गो का लोकार्पण करेंगे। उन्होने कहा भाजपा सरकार के शासन काल में डबल इंजन कि सरकार में चारों तरफ विकास कार्य हो रहा है। घर घर राशन लगभग हर हर घर किसान सम्मान निधि मिल रही है। सड़क, रेल, खेल, वायुयान, बिजली आदि के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भड़सरा खालसा गाँव में आज अपने पैतृक आवास पर रहेगें और शेष बची हुईं गांव की सड़कों का लोकार्पण शुक्रवार को करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कई गांवो के रोडों का लोकार्पण करेंगे। गुरुवार को धरवारा, कराउत, उसरी, किसुनदासपुर, दादरा आदि गांव में बने रोडों का लोकार्पण किए। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज राय, राकेश पाठक, वीरेन्द्र नाथ मिश्र, जय राम उपाध्याय, गौतम चौबे, अखिलेश पाठक, सुग्रीव तिवारी, हरीश तिवारी, रंजीत चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *