
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल सपा के विकास कार्यों को दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रही है। सपा प्रवक्ता द्वारा सोमवार को जारी किए गये बयान के मुताबिक रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा थी। जिसमें उन्होंने जुमलों की अंधाधुंध बारिश की।
पीएम ने जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया वह एयरपोर्ट समाजवादी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बनाया गया था। और उद्घाटन भी हुआ था, उद्घाटन का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री आए थे।
10 साल का कार्यकाल मोदी सरकार का और 7 साल का कार्यकाल योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ की जनता ने देखा, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा किया गया कोई कार्य नहीं देखा।
उन्होने कहा कि मोदी जी 2014 में बनारस में जब गए थे चुनाव लड़ने। सपा प्रवक्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहे थे कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है और काशी को क्योटो बनाने का तथा मां गंगा की सफाई का वादा उन्होंने किया था। लेकिन दोनों काम नहीं हो पाए, ना तो काशी क्योटो बन पायी और ना तो मां गंगा साफ हो पायी। मां गंगा के नाम पर हज़ारों करोड़ का बजट जरूर साफ हो गया। जब वह अपने लोकसभा क्षेत्र में किए हुए वादे नहीं पूरे कर पाए तो आजमगढ़ में क्या करेंगे। रह गई बात आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ की तो अपने कार्यकाल के दौरान गाल बजाने के अलावा आजमगढ़ में एक भी कार्य नहीं करा पाए। एक भी काम वो नहीं गिना पाएंगे।
आजमगढ़ के विकास के एक-एक ईंट पर समाजवादियों का नाम लिखा हुआ है न सिर्फ आजमगढ़ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार द्वारा किए गए कार्य ही आज चारों तरफ दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता अशोक यादव ने कहा कि यह पेपर लीक वाली सरकार है। पीडीए के लोगों का शोषण करने वाली सरकार है। दो साल हो गए लेकिन आज तक 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में पिछड़ों दलितों के साथ योगी सरकार न्याय नहीं कर पायी।
