दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का बेरोजगारी के मुद्दे पर बेतुका बयान वायरल होने के बाद अंततः निरहुआ उसे माने की यह उन्हीं का बयान है। उधर जनता भी अपने अपने तरीके से उस बयान का मतलब निकाल रही है।
बुधवार रामनवमी के दिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार यादव ने बयान जारी करते हुए निरहुआ को आड़े हाथ लिया है। अशोक कुमार का कहना है कि जब अभी से भाजपा सांसद झूठ बोल रहे हैं तो आगे क्या क्या करेंगे इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है।
सपा नेता ने कहा कि भाजपा द्वारा उपलब्ध कराई गई स्क्रिप्ट को पढ़ना शुरू किया। जिसमें वॉइस क्लोनिंग, डीप फेक वीडियो और ए आई तकनीकी जैसे भारी भरकम शब्दों का इस्तेमाल था, हालांकि उनको इन टर्मिनोलॉजी के बारे में शायद पता भी ना हो। मामला सुर्खियों में आने पर भाजपा सांसद ने स्वीकार किया कि यह उनका ही वीडियो था। इसके पहले वह एफ आई आर की धमकी दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *