
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब भोजपुरी फिल्म स्टार एवं आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने तय कार्यक्रम के तहत दीवानी न्यायालय बार सभागार में पहुंचे। वहां विधि प्रकोष्ठ सम्मेलन था। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं से मिलने लगे। इसी दौरान कुछ लोग उनका विरोध शुरू कर दिए। इस दौरान नारे भी लगाए गये। अधिवक्ताओं के मुताबिक सांसद के आगमन की सूचना को लेकर मंगलवार की सुबह से ही अधिवक्ताओं में जोश था। अधिवक्ताओं ने कहा इस संबंध में हुई बैठक में भी प्रस्ताव पास था। अधिवक्ता ग्रामीण न्यायालय के मुद्दे को लेकर आंदोलनरत हैं। राजनीतिक दल का कोई समर्थन नहीं मिला। इसलिए अधिवक्ता नेताओ़ से नाराज थे। जब सांसद निरहुआ न्यायालय परिसर में पहुंचे, तभी नारेबाजी शुरू हो गई। किसी प्रकार से सभागार के पिछले गेट से निरहुआ को बाहर निकालने की कोशिश की गई। वहीं न्यायालय अभिभावक संघ में अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। सांसद निरहुआ जब बाहर निकलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से नारेबाजी शुरू हो गई। गेट तक पहुंचते पहुंचते मारपीट की नौबत आ गई। वहीं दूसरी तरफ सांसद निरहुआ ने कहा कि सपाई गुंडे हर जगह मौजूद हैं। जब वह गांव में भी प्रचार करने जाते हैं तो इसी तरह गुंडई करते हैं। यहां परिसर में भी कुछ गुंडे रहते हैं, लेकिन इनको एक बात समझ लेनी चाहिए कि 2019 में एक भाई जीतकर भाग गया। दूसरा साल 2022 में हारकर भाग गया। वह अब साल 2024 में फिर हारकर भागेंगे।
