
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मोहनाठ गांव में शनिवार को मुख्य मार्ग से अंदर गांव में जाने वाले खड़ंजा को सीसी रोड बनाने का शिलान्यास भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने किया। उन्होंने बताया कि वह आज और कल अपने पैतृक आवास पर रहेंगे। एमएलसी अपने निधि से होने वाले जनपद के 31 गांव में सीसी रोडों का शिलान्यास करेंगे।
जिसमें रानीपुर, पिपरी, तेजापर, मनियारपुर, मुंडेरा, मठ गोविंद, पाती, हंसनाडीह, घनकटा, वनकट जगदीशपुर, शकर कोला, विशुन पूरा, विसई पुर, धरौली, बरईपुर, महादेव पुर, गौरी, वाजिदपुर, बनवारी पट्टी, भीलमपुर छपरा, करमहा, जमीन दशांव, मंगितपुर, छीतौनी, उसुरकुढ़वा, करमहा, आदि गांव में शिलान्यास करेंगे और 16 गांव में निर्माण हो चुके सीसी मार्गों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र के सभी भाजपा बूथ अध्यक्षों के घर बारह सौ सोलर लाइट लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन कि सरकार से चारों तरफ विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर जयराम उपाध्याय, योगेन्द्र कुमार, अखिलेश पाठक, राकेश पाठक, वीरेन्द्र नाथ मिश्र, डॉक्टर शहनवाज ख़ान, विनोद पांडेय, महेंद्र पांडेय, ज्ञान चंद पाठक, रंजीत चौहान, हरिकेश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
