
लालगंज।
भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज के द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मंडल लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में दीनदयाल नगर मसीरपुर, कैथी शंकरपुर, मिर्जा आदमपुर सहित अन्य गांवों में घर-घर पहुंचकर अमृत कलश में मिट्टी एवं चावल का संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषिकांत राय के द्वारा पांच प्रण दिलाकर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आदर्श कुमार राय, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार मोदनवाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद कुमार राय, नगर पंचायत लालगंज के प्रत्याशी शिवसागर बरनवाल, तेज बहादुर यादव सोमारू यादव , जगदम्बा सिंह,श्यामा सिंह, अमित सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजेश राजभर विजय राजभर सहित इत्यादि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
