
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव मेंहनगर विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के बीच अपना विश्वास खो दिया है। जनता से किए हुए वादों को उसने जुमला बता दिया। किसान रात भर जागकर आवारा पशुओं से अपने खेतों की रखवाली कर रहा है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। उसको अग्निवीर जैसी योजना का दंश झेलना पड़ रहा है। परीक्षा की सुचिता तार तार हो गई है।
केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्नि वीर की योजना बंद होगी। पेपर लीक नहीं होगा और देश, प्रदेश की जनता को तमाम दुश्वारियां से निजात मिलेगी। उन्होंने जनता से आशीर्वाद की अपील की, जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा की चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के विकास और तरक्की के लिए लगातार काम करूंगा। आपके मान और सम्मान की तथा पिछड़ों, दलित, शोषितों वंचितों की आवाज को लोकसभा में मजबूती से रखने का काम करूंगा। बैठक में विधायक पूजा सरोज, कमला प्रसाद यादव, लाल बिहारी यादव, नंद किशोर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
