दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को महाराजा निषाद राजगुह जी की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
हवलदार यादव ने कहा कि निषाद राजगुह जी सामाजिक न्याय की हमेशा लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने मानव मात्र के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। ऐसे महान विभूति के विचारों पर चलकर ही मानव मात्र का कल्याण हो सकता है।
परन्तु भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे महापुरुष के पदचिन्हों से भटक चुकी है। यह भाजपा सरकार सामाजिक न्याय उत्थान की बात नहीं करना चाहती है। यह सरकार हमेशा जनता के साथ अन्याय, भ्रष्टाचार, अत्याचार, दमन, उत्पीड़न जनता के साथ करने का काम कर रही है। इसलिए ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है।
इस अवसर पर संजय निषाद एडवोकेट, राजेन्द्र निषाद, सुरेश साहनी, अमरजीत निषाद, मुखराम निषाद, रघुवीर निषाद, अजीत कुमार राव, राजेश यादव, जीएस प्रियदर्शी, संतोष कुमार गौतम, रामसूरत राम, विशाल विश्वकर्मा, अनिल भारती, धर्मेंद्र पासवान,राम आसरे चौहान, शिवमूरत यादव, सुरेन्द्र यादव, समरबहादुर यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *