
मोहम्मदपुर ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया था कार्यक्रम
आजमगढ़।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्षों का स्वागत किया गया। रविवार को यह कार्यक्रम मोहम्मदपुर ब्लाक सभागर में आयोजित किया गया था।
भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और सदर जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल निर्धारित समय दोपहर के करीब दो बजे पहुंचे। मोहम्मदपुर बाजार में दोनों जिलाध्यक्षों का वाहन जैसे ही पहुंचा कि वहां पर पहले से ही बड़ी संख्या में समर्थक युवक बाइक लेकर खड़े थे। उनका स्वागत करते हुए जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री पहले से समर्थकों के साथ मौजूद थे। दोनों नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मंजू सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख रानी कि सराय विपिन सिंह, ब्लाक प्रमुख मोहम्मदपुर विजय कुमार विश्वकर्मा, ब्लाक संघ अध्यक्ष जियालाल यादव, सकील अहमद आदि मौजूद रहे।
