
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी के लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थित चाय चौपाल में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की शुभकामना दिए।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रजनीश जायसवाल ने कहा आज का दिन हम कार्यकर्ताओं के लिए विशेष है। आज हम सबके लोकप्रिय जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन है।
इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी आर्दश राय, मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय मण्डल महामंत्री आनंद राय, युवा मोर्चा मंडल आध्यक्ष अनिल चौहान सहित तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
