
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
ब्रह्महर्षी भूमिहार सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को हरिवंशपुर स्थित एक मैरज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला के स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया। होली मिलन समारोह के आयोजन में सर्वप्रथम स्वजातीय बंधुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर। माल्यार्पण व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। और आपसी भाईचारा व एक जुटता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व ब्रह्मर्षी भूमिहार सेवा समिति के जिला अध्यक्ष आरपी राय ने संगठन को मजबूत कर नया आयाम दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी होता है जब उसे समाज के लोग मजबूती से संगठित रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे समाज के लोगों का सहयोग मिल रहा है और हौसला बढ़ाने का कार्य किया है उसे हम हमेशा याद रखेंगे और समाज की सेवा के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन भूमिहार सेवा समिति के मंत्री रंजन राय ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वनाथ राय, नरसिंह राय, विजय नारायण राय, शैलेश राय, सुधीर कुमार राय, समिति के संगठन मंत्री गुलाबचंद राय, ऋषिकेश राय, बृजेश राय, नीरज राय मुकेश राय, वेद प्रकाश राय समेत बड़ी संख्या में भूमिहार समाज के लोग उपस्थित थे।
