दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
महान समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 114 वीं जयंती, आजादी के नायक शहीदे आजम भगत सिंह का बलिदान 93 वां दिवस शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।
इन महान लोगों के चित्र पर पूर्व सांसद व आजमगढ़ के सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के अलावा पार्टी के तमाम विधायक और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह ने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी का गठन समाजवादी विचारधारा के आधार पर किया था। उन्हीं विचारों को आगे बढ़ते हुए सन 1934 में डॉक्टर लोहिया ने सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया। देश की आजादी की लड़ाई में समाजवादी विचारधारा के लोगों का उद्देश्य था रोटी, कपड़ा और मकान, शिक्षा, चिकित्सा, छुआछूत, गैर बराबरी, नर नारी की असमानता को दूर कर समाज में भाईचारा स्थापित कर देश को दुनिया के पैमाने पर महान देश बनाया जाएगा। लेकिन आज देश में सत्ता में बैठी भाजपा की मोदी सरकार आजादी के सपने को चकनाचूर कर रही है। संविधान व लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। भगत सिंह, डॉक्टर लोहिया जी की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है। समाजवाद के आधार पर ही चल कर देश को खुशहाली के रास्ते पर लाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी हमेशा दोनों महान नेताओं के रास्तों पर चलकर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। कार्यक्रम में विधायकगण दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक अखिलेश यादव, डॉ संगम यादव, पूजा सरोज, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, हरिराम सिंह यादव, डॉक्टर धनराज यादव, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह,अजीत कुमार राव, राजेश यादव गेलवारा, संतोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, अनुराग यादव आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *