

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को पार्टी का ध्वज फहराकर मनाया। जिला स्तर के पदाधिकारी अपने स्तर से तो मंडल और बूथों के प्रभारियों ने अपने अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित किए थे।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के दोनों जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद
जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि लालगंज इकाई इस बार स्थापना दिवस को यादगार बनाना चाहती है।आज स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर घर लाभार्थियों से संपर्क किया। हर बूथ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ में ध्वज फहराकर हर बूथ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हर बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचकर पार्टी के गौरवशाली अतीत, विस्तार की चर्चा किए। पार्टी का घर घर संपर्क अभियान आज से तेज हो गया। यह क्रम निरंतर चलेगा।
जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से पहले जनसंघ में काम किए कार्यकताओं का स्वागत और सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष सूरज के नेतृत्व में अन्य दल छोड़कर आए हुए नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया गया। इसमें नगर पंचायत मार्टिनगंज से भानु प्रताप यादव, चंद्रकेश पांडेय, मोनु गौतम, गुड़िया राजभर, सोहन लाल गौतम, गोविंद गौतम, धर्मेंद्र यादव, अनूप राजभर व अन्य सभासदों और उनके समर्थकों का नाम शामिल है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, उपाध्यक्ष बृजेश यादव, लोक सभा संयोजक माहेश्वरी कान्त पांडेय, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव, विवेक निषाद, सूरज सिंह, सौरभ कनौजिया, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अंकुर राय, अवनीश चतुर्वेदी, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में लालगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र राय के नेतृत्व में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
