आशीष तिवारी

आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का पत्ता खुलते ही आजमगढ़ जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य दल के प्रत्याशियों की घोषणा पर टिकी हुई है।
सपा की तरफ से आएमगढ़ सीट पर जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव या उनके किसी करीबी के आने की चर्चाएं हैं। वहीं लालगंज लोकसभा सीट के लिए लालगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक बेचई सरोज का नाम चर्चा में है। लोगों के मुताबिक बेचई सरोज साल 2014 में लालगंज से चुनाव मैदान में थे और भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को काफी टक्कर दिए थे। नीलम सोनकर महज 62 हजार वोटों के अंतर से ही जीत पाईं थी। लोगों की मानें तो इस बार भी भाजपा ने लालगंज से नीलम को उतारा है। ऐसे में सपा बेचई सरोज को उतार सकती है।
इस संबंध में बुधवार की रात को विधायक बेचई सरोज से फोन पर हुई बात में बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता हो चुकी है। उन्होने आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि सभी का ध्यान अभी एमएलसी चुनाव पर लग है। 11 मार्च के बाद चुनावी उम्मीदवारी पर चर्चा शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *